दिल्ली में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 27, 2021 5:51 am IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी हुई और यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को शहर शीतलहर की चपेट में रहा और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है इसलिए शीतलहर की स्थिति वापस आ सकती है।

उन्होंने कहा, “मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से पारा और नीचे गिर सकता है।”

मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है।

गंभीर शीतलहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया जाता है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में