हरियाणा, पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Ads

हरियाणा, पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

  •  
  • Publish Date - January 28, 2024 / 04:21 PM IST,
    Updated On - January 28, 2024 / 04:21 PM IST

चंडीगढ़, 28 जनवरी (भाषा) हरियाणा और पंजाब में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

दोनों राज्य और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ इस महीने में अधिकांश समय भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहे।

पिछले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली।

यहां मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री जबकि हिसार में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना में रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुरदासपुर में रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.4 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश