ट्रेन में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में मिल रही थी चाय, शिकायत के बाद रेलवे ने हटाई, चुनाव आयोग ने ये कहा

ट्रेन में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में मिल रही थी चाय, शिकायत के बाद रेलवे ने हटाई, चुनाव आयोग ने ये कहा

ट्रेन में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में मिल रही थी चाय, शिकायत के बाद रेलवे ने हटाई, चुनाव आयोग ने ये कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 29, 2019 11:36 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टी एक दूसरे की उधेड़बुन में लगी है। ऐसे में सबसे अधिक चर्चा है तो मैं भी चौकीदार कैम्पेनिंग की। सोशल मीडिया में चौकीदार शब्द वायरल होते ही सब तरफ इसी की चर्चा थी।इसके साथ ही काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को मैं भी चौकीदार वाले कप में चाय देने से और अधिक बवाल हो गया है।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Ministry of Railways on viral pic of tea being served in Shatabdi train in &#39;Main bhi Chowkidar&#39; cups&#39;: It happened today but immediately glasses were withdrawn.Penal action is being taken against the contractor.Action is also being taken against the supervisor.</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1111532796491825152?ref_src=twsrc%5Etfw”>March 29, 2019</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

एक व्यक्ति की शिकायत पर रेलवे ने उक्त कप को तत्काल हटवाया है साथ ही उस ठेकेदार पर भी कार्रवाई की है। हालांकि चुनाव आयोग इस पर कुछ बोलने से बच रहा है। आयोग का कहना है कि इस कप को किसी राजनीतिक पार्टी से लेना देना नहीं है। ये संकल्प फाउंडेशन द्वारा वितरित किया गया कप है। इस विषय में रेल मंत्रालय का कहना है कि चौकीदार वाले चाय के कप को हटा दिया गया है। ठेकेदार के खिलाफ कथित कार्रवाई की जा रही है। पर्यवेक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि इससे पहले पहले चुनाव आयोग ने विमान और ट्रेन टिकटों पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर रेलवे और उड्डयन मंत्रालय को नोटिस जारी किया था। 27 मार्च को जारी इस नोटिस में चुनाव आयोग ने सख्त लहजे में कहा है कि क्यों आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रेल टिकटों तथा एयर इंडिया करे बोर्डिंग पास से नहीं हटाई गई। दोनों मंत्रालयों से तीन दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।


लेखक के बारे में