उत्तर पूर्वी दिल्ली में नाबालिग लड़के का शव मिला

Ads

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नाबालिग लड़के का शव मिला

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 03:20 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बुधवार तड़के एक पार्क में 17 वर्षीय लड़के का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान ज़ैद के तौर पर हुई है और वह इलाके का ही रहने वाला था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्क में एक शव है जिसके बाद न्यू उस्मानपुर थाने की एक टीम जग प्रवेश चंद अस्पताल के पास स्थित डीडीए पार्क पहुंची और शव बरामद किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक दलों ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने व उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार