विशाखपत्तनम के इस्पात संयंत्र में मामूली आग लगी

Ads

विशाखपत्तनम के इस्पात संयंत्र में मामूली आग लगी

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

विशाखापत्तन (आंध्र प्रदेश), पांच नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के विशाखात्तनम इस्पात संयंत्र में बृहस्पतिवार तड़के ऊर्जा संयंत्र-2 की ल्यूब्रिकेंट प्रणाली से तेल रिसाव के चलते मामूली आग लग गई।

संयंत्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही उत्पादन पर कोई प्रभाव पड़ा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ”बृहस्पतिवार (05.11.2020) को तड़के करीब पौने पांच बजे ऊर्जा संयंत्र-2 के टर्बाइन एरिया में ल्यूब्रिकेंट प्रणाली से तेल रिसाव के चलते आग लग गई। ”

विज्ञप्ति में कहा गया है कि आग बुझाने के लिये सीआईएसएफ अग्निशमन सेवा की मदद मांगी गई और उसने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल आग पर काबू लिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, ”नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ऊर्जा संयंत्र-2 में जल्द से जल्द काम शुरू करने की कोशिशे जारी हैं।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश