बठिंडा में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश की गोली मारकर हत्या

बठिंडा में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश की गोली मारकर हत्या

बठिंडा में जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 7, 2021 11:15 am IST

बठिंडा, सात जुलाई (भाषा) पंजाब के बठिंडा में बुधवार को 39 वर्षीय बदमाश की कथित रूप से उसके पूर्व गुर्गे ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान कुलबीर सिंह नरुआना के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि सिंह कुछ मतभेद मिटाने के लिये यहां नरुआना गांव में कुलबीर के घर उससे मिलने गया था। दोनों ने साथ चाय पी। कुछ देर बाद आरोपी ने कुलबीर को अपनी एसयूवी कार के पास बुलाया और कथित रूप से उसे पांच गोली मार दीं। कुलबीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा सिंह ने नजदीक खड़े कुलबीर के एक साथी पर अपनी एसयूवी चढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि घटनास्थल से कुछ ही दूर मौजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुलबीर के एक और साथी को गोली लगने से चोटे आईं हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में सिंह भी घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह विर्क ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर हत्या का कारण बता लगाया जा रहा है।

भाषा जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में