मिजोरम : म्यांमा सीमा के पास 12 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त

Ads

मिजोरम : म्यांमा सीमा के पास 12 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त

  •  
  • Publish Date - October 14, 2023 / 03:01 PM IST,
    Updated On - October 14, 2023 / 03:01 PM IST

आइजोल, 14 अक्टूबर (भाषा) मिजोरम के चम्फाई जिले में 12 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और नारकोटिक्स विभाग के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को म्यांमा सीमा के पास जोटे क्षेत्र से मेथमफेटामाइन की 40,400 गोलियां जब्त कीं।

मेथमफेटामाइन एक शक्तिशाली और अत्यधिक व्यसनकारी उत्तेजक पदार्थ है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अल्ताब उद्दीन (32) और अनम उद्दीन (32) के रूप में हुई, दोनों असम के करीमगंज शहर के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा साजन सुभाष

सुभाष