आज रात 9 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट सेवा, इस वजह से यहां के प्रशासन ने लगाई पाबंदी

Ads

Mobile internet services down : आमेर में आज रात नौ बजे से 12 घंटे के लिये मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

  •  
  • Publish Date - June 10, 2022 / 12:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

India News 5 April Live Update

जयपुर। Mobile internet services down : जयपुर की आमेर तहसील में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से 12 घंटे के लिये मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राजस्थान में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान में भाग लेने के लिये उदयपुर से जयपुर लौटे कांग्रेस और उसे समर्थन दे रहे विधायकों को आमेर तहसील की एक होटल में ठहराया गया है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें: ‘नेपोटिज्म’ को ना! नए फॉर्मूले के दम पर निकाय चुनाव में कमाल कर पाएगी कांग्रेस?

Mobile internet services down : जयपुर के संभागीय आयुक्त की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि तहसील आमेर क्षेत्र में प्रतिरक्षित व्यक्तियों का आवागमन एवं ठहराव है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त प्रतिरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है ऐसी परिस्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पडने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:  हरियाणा में राज्यसभा के लिए मतदान कल, दांव पर लगी सीएम भूपेश की प्रतिष्ठा

Mobile internet services down : आदेश के अनुसार अतएव समस्त क्षेत्र तहसील आमेर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया जाना अत्यावश्यक है। विधायक शाम से ही आमेर तहसील के लीला होटल में ठहरे हुए हैं। उन्हें उदयपुर से लाया गया है और शुक्रवार सुबह सभी विधायक होटल से राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान के लिये विधानसभा भवन जायेंगे।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां ने ट्वीट में कहा ‘‘पर्चा लीक होने के डर से आमेर में इंटरनेट बंद’’।

और भी है बड़ी खबरें.