रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 12 मरीन गैस टरबाइन जनरेटर की खरीद के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये

Ads

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 12 मरीन गैस टरबाइन जनरेटर की खरीद के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 10:12 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 1.25 मेगावाट के 12 मरीन गैस टरबाइन जनरेटर खरीदने के लिए एक प्रमुख कंपनी के साथ शुक्रवार को 425 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन जनरेटर में कम से कम 60 प्रतिशत हिस्सेदारी स्वदेशी होगी।

उन्होंने कहा कि जनरेटर आधुनिक नौसैन्य युद्धपोतों में विद्युत उत्पादन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो अहम लड़ाकू प्रणाली और उन्नत हथियारों व सेंसर को प्रभावी बनाते हैं।

बयान के अनुसार, मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए लगभग 425 करोड़ रुपये की कुल लागत से 1.25 मेगावाट के 12 मरीन गैस टरबाइन जनरेटर खरीदने के लिए पुणे की भारत फोर्ज लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। इन जनरेटर में कम से कम 60 प्रतिशत हिस्सा भारत में बना (स्वदेशी) होगा।’’

नयी दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह मरीन गैस टरबाइन जनरेटर बनाने की स्वदेशी क्षमता विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

भाषा सुभाष माधव

माधव