राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश

Ads

राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 11:19 AM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 11:19 AM IST

जयपुर, 14 सितंबर (भाषा) एक नए मौसमी तंत्र के सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व सलूम्बर जिले में कहीं कहीं मध्यम से भारी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश लोहारिया (बांसवाड़ा) व सागवाड़ा (डूंगरपुर) में 109.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।

इसके अलावा जयपुर, अलवर, कोटपुतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, भीलवाड़ा, कोटा, बारां व झालवाड़ जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

इसके अनुसार आज और कल भी उदयपुर संभाग एवं आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जिलों में 16 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी रंजन सुरभि

सुरभि