राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश भारी होने की संभावना

Ads

राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश भारी होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 11:42 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 11:42 AM IST

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक भागों में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश होने तथा बाद में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज बुधवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी सप्ताह भर कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है।

इस बीच बुधवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई तो पूर्वी भाग में बादलों की गरज के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक 73.0 मिलीमीटर बारिश तालेड़ा (बूंदी) तथा सावर (अजमेर) में दर्ज की गयी।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा