नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारत के वीर चोटरानी और वेलवन सेंथिलकुमार हंगरी की राजधानी में चल रहे 43,500 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए कॉपर टूर्नामेंट बुडापेस्ट स्क्वाश ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
विश्व में 38वें नंबर के खिलाड़ी और यहां तीसरी वरीयता प्राप्त चोटरानी ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के रुई सोरेस को 13-11, 12-14, 11-9, 12-10 से हराया।
विश्व रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राफेल कांद्रा को 11-9, 6-11, 11-7, 11-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने पहले दौर में ब्रिटेन के खिलाड़ी विल साल्टर को 11-9, 11-6, 11-5 से पराजित किया था।
भाषा
पंत
पंत