‘इंफेंट्री दिवस’ पर मोदी ने सैनिकों को बधाई दी, कहा: उनके योगदान पर देश को गर्व है

Ads

‘इंफेंट्री दिवस’ पर मोदी ने सैनिकों को बधाई दी, कहा: उनके योगदान पर देश को गर्व है

  •  
  • Publish Date - October 27, 2020 / 08:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘‘इंफेंट्री दिवस’’ पर सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को देश की सुरक्षा में पैदल सैन्य टुकड़ी के योगदान पर गर्व है और उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

पढ़ें- दंतैल हाथी ने किसान को कुचलकर मारा, पत्नी ने भागकर बचाई जान, धान कटाई करने पहुंचे थे दोनों

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंफेंट्री दिवस के विशेष अवसर पर मैं सभी रैंक के पैदल टुकड़ी के बहादुर सैनिकों को बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा में हमारी पैदल टुकड़ी के योगदान पर भारत को गर्व है। उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।’’

पढ़ें- वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सरायपाली रियासत के राजा महेंद्र बहादुर सिंह.

पैदल सैन्य टुकड़ी (इंफेंट्री) भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। देश की सुरक्षा में इसका अहम योगदान है। इसके योगदानों और गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए हर साल 27 अक्टूबर को ‘‘इंफेंट्री दिवस’’ का आयोजन होता है।

पढ़ें- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 2 नाव पलटीं, 5 लोगों की मौत