मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता के निवासियों का धन्यवाद किया

Ads

मोदी ने योग दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता के निवासियों का धन्यवाद किया

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 04:53 PM IST

कोलकाता, 21 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए कोलकाता के लोगों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम से पहले शहरव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए नागरिकों की सराहना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कोलकाता के अपने भाइयों और बहनों का इस वर्ष के योग दिवस समारोह की शानदार मेजबानी करने के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इतने जीवंत शहर में योग दिवस मनाना बहुत गर्व और सम्मान की बात है।’’

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से पहले शहरभर में चलाए गए स्वच्छता अभियान की भी सराहना की और कहा कि कोलकाता के लोगों ने जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘योग दिवस की तैयारियों के दौरान पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वह भी बहुत प्रेरणादायक है। कोलकाता के लोगों ने नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन के संबंध में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।’’

भाषा देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल