दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों सिंगापुर और इंडोनेशिया के दौरे पर रवाना होंगे। अपने इस दौरे के बीच में गुरूवार को वे कुछ समय के लिए समय निकाल कर कुआलालंपुर भी जायेंगे। जहां वे मलेशिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से भी मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ें-CBSE 10वीं के रिजल्ट आज होंगे जारी, cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं नतीजें
ये भी पढ़ें- मौत से पहले सुनंदा पुष्कर ने किए थे थरुर को 2 ईमेल- मैं मरना चाहती हूं
पीएम मोदी के इस दौरे का मकसद इन देशों के साथ रक्षा और व्यापार क्षेत्रों में संबंध मजबूत करना है। पीएम आज इंडोनेशिया पहुंचेंगे और वहां से सिंगापुर के लिए 31 मई को तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री सिंगापुर में 17वें शंग्रीला वार्ता के दौरान कुछ अहम देशों के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें- ये क्या! आंगनबाड़ी के बच्चों की खिचड़ी में थे 4 मरे चूहे
लंदन में मोदी की राष्ट्रमंडल देशों की सरकारों के प्रमुखों समेत चीन, रूस और फ्रांस के प्रमुखों से वन-ऑन-वन वार्ता के बाद पहली बार वह वैश्विक स्तर पर अपना भाषण देंगे। शंग्रीला वार्ता में भी पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री संबोधन करेगा।
वेब डेस्क, IBC24