मोदी को स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान दिया जाना भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाता है : खांडू
मोदी को स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान दिया जाना भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाता है : खांडू
ईटानगर, 19 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने को मंगलवार को हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री के असाधारण नेतृत्व को दर्शाता है।
नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने भारत-नॉर्वे संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान और नेतृत्व के लिए सोमवार को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया है, जो किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।”
इस सम्मान के महत्व को रेखांकित करते हुए खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते कूटनीतिक और वैश्विक प्रभाव के लिहाज से यह सम्मान एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप

Facebook


