Muhammad Deepak News || Image- Frontline - The Hindu FILE
देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार कस्बे में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में सामने आए मोहम्मद दीपक के खिलाफ शनिवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। (Mohammad Deepak News) पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौके पर तुरंत पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और स्वतः संज्ञान लेते हुए देहरादून से आए कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, मोहम्मद दीपक ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।
इस पूरे घटनाक्रम पर बजरंग दल की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। संगठन का कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस में मोहम्मद दीपक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। बजरंग दल के अनुसार, इस प्रदर्शन में देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से आए कार्यकर्ता शामिल थे। उल्लेखनीय है कि दीपक कश्यप 26 जनवरी को उस समय चर्चा में आए थे, जब वे कोटद्वार के पटेल रोड पर एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आगे आए थे। उस समय बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता दुकानदार से दुकान का नाम बदलने की मांग कर रहे थे।
मोहम्मद दीपक के मुद्दे पर कांग्रेस खुलकर सामने आई है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा ने मोहम्मद दीपक से फोन पर बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस इस मामले को संसद में जोरशोर से उठाएगी। (Mohammad Deepak News) हुड्डा ने कहा कि दीपक ने बहादुरी और इंसानियत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा, “आप इस मुहिम में अकेले नहीं हैं, बल्कि हर वह व्यक्ति आपके साथ है, जिसके मन में इंसानियत का भाव है। हम भी आपके साथ खड़े हैं।”
हुड्डा ने आगे कहा कि दीपक को घबराने की कोई जरूरत नहीं है और वह स्वयं इस मुद्दे को संसद में उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जब देश की बात होती है, तो दीपक जैसे युवाओं को उदाहरण के तौर पर देश के सामने रखा जाना चाहिए।
रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उत्तराखंड के दीपक कुमार से बातचीत की और उनकी बात को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। pic.twitter.com/esgcI8aKED
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) February 5, 2026
मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कुमार पेशे से जिम ट्रेनर हैं और कोटद्वार में बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देते हैं। उनका जिम बद्रीनाथ मार्ग के पास स्थित है। वे पिछले कई वर्षों से युवाओं को फिटनेस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। (Mohammad Deepak News) दीपक के पिता का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है। वे शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी है। उनकी मां आज भी कोटद्वार में एक चाय की दुकान चलाती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-