भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता: मोहन यादव

भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता: मोहन यादव

भोजशाला आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता: मोहन यादव
Modified Date: May 25, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: May 25, 2026 9:20 pm IST

धार, 25 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित कराने के आंदोलन में जान गंवाने वाले तीन लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की सोमवार को घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंत सिंह, अंतर सिंह और लक्ष्मण सिंह के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान आंदोलन के तीनों ‘बलिदानियों’ को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर कई दशकों से विवाद चला आ रहा था। हिंदू पक्ष इसे मां सरस्वती का मंदिर मानता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा था कि यह कमाल मौला मस्जिद है।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 15 मई को अपने फैसले में धार जिले के विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर को मां सरस्वती का मंदिर माना था। साथ ही अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के उस पुराने आदेश को भी निरस्त कर दिया था, जिसके तहत मुस्लिम समुदाय को वहां शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी।

हिंदू पक्षकारों ने इस फैसले को 700 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद समुदाय की जीत बताया था।

भाषा

सं, दिमो रवि कांत


लेखक के बारे में