मिजोरम विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा

Ads

मिजोरम विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 08:11 PM IST

आइजोल, दो अगस्त (भाषा) मिजोरम विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होगा। सत्र की अवधि और एजेंडा का फैसला इस सप्ताह होने वाली कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में किया जाएगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष लालबियाकजामा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनकी अध्यक्षता वाली बीएसी की बैठक इस सप्ताह होगी, जिसमें सभी विधायी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में आगामी सत्र की अवधि, विस्तृत कार्यक्रम और सदन के कामकाज पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के सत्ता में आने और मुख्यमंत्री लालदुहोमा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद मौजूदा विधानसभा का यह सातवां सत्र होगा।

चालीस सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ जेडपीएम का दबदबा है और उसके पास 27 विधायक हैं।

मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 10 विधायक हैं, जबकि भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप