अनियंत्रित बस ने 10 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, पांच लोगों ने गंवाई जान, कई अन्य हुए घायल

Ads

five people died in bus accident : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में एक बेकाबू निजी बस के सड़क किनारे खड़े एक दर्जन

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 12:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

अलीगढ़ : five people died in bus accident : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में एक बेकाबू निजी बस के सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को टक्कर मारने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें : India news today in hindi 02 November: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी इंडिया 

बस ने एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर

five people died in bus accident :  पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात टप्पल थाना क्षेत्र में जट्टरी और टप्पल के बीच राज्य मार्ग पर पंजाब से आ रही एक निजी बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का चालक संभवत: नशे में था और उसने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद बस कई अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुई कुछ राहगीरों पर चढ़ गई।

यह भी पढ़ें : सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, अब लाड़ली लक्ष्मी पथ के नाम से जानी जाएगी ये मुख्य सड़क

पांच लोगों की हुई मौत

five people died in bus accident :  सूत्रों ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। सूत्रों के अनुसार, इस घटना में छह लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें