देश में लगातार दूसरे दिन 48 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले, कुल आंकड़ा 13 लाख 37 हजार के पार
देश में लगातार दूसरे दिन 48 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले, कुल आंकड़ा 13 लाख 37 हजार के पार
नई दिल्ली । देश में लगातार दूसरे दिन 48 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 13 लाख 37 हजार 18 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 48 हजार 895 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ये भी पढ़ें- बिना मास्क खुलेआम घूम रहे 53 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, इतने रुपए का थमाया चालान
इससे पहले भी गुरुवार को देश में 48 हजार 446 मरीज मिले थे। वहीं 24 घंटे के दौरान 761 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा भी 31 हजार के पार हो गया है।
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे बैंक, जिला कलेक्टर
देश में अब तक 31 हजार 406 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लाख 55 हजार 148 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। इन सबके बीच राहत की बात ये है कि अब तक 8 लाख 50 हजार 48 लोग ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को ही 32 हजार 455 लोग रिकवर हो गए।

Facebook


