बेंगलुरु, 13 सितंबर (भाषा) बेंगलुरु पुलिस ने शहर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 529 बाल श्रमिकों को छुड़ाया है। इस अभियान के तहत शहर भर में 6,076 स्थानों पर औचक निरीक्षण किए गए।
पुलिस ने बताया कि बच्चों से कथित तौर पर मजदूरी कराने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ 105 मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों तथा श्रम निरीक्षकों की विशेष टीम ने यह अभियान चलाया।
बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘अभियान के दौरान इन प्रतिष्ठानों में काम करते पाए गए कुल 529 बच्चों को छुड़ाया गया।’
बयान में कहा गया कि दुकान मालिकों और नियोक्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।
यह अभियान कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के निर्देश पर शुरू किया गया।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप