पिछले पांच साल में एक करोड़ से अधिक लोक शिकायतें प्राप्त हुईं: सरकार

पिछले पांच साल में एक करोड़ से अधिक लोक शिकायतें प्राप्त हुईं: सरकार

पिछले पांच साल में एक करोड़ से अधिक लोक शिकायतें प्राप्त हुईं: सरकार
Modified Date: March 18, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: March 18, 2026 5:35 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि पिछले पांच साल में एक करोड़ से अधिक लोक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

ये शिकायतें केंद्रीयकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) पर प्राप्त की गईं। इस मंच के जरिये आम लोग ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2021 से फरवरी 2026 के बीच 1,11,89,384 लोक शिकायतें प्राप्त हुईं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 20,00,590 शिकायतें 2021 में, 19,18,238 शिकायतें 2022 में और 19,53,057 शिकायतें 2023 में प्राप्त हुईं।

मंत्री के जवाब के अनुसार, अगले दो वर्षों में 26,15,321 और 22,78,256 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी से फरवरी के बीच 4,23,922 शिकायतें प्राप्त हुईं।

उन्होंने बताया, ‘‘2025 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों से संबंधित लोक शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 15 दिन था और 82.1 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण 21 दिन की निर्दिष्ट समयसीमा के अंदर किया गया।’’

भाषा वैभव सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में