जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र से मोर्टार का गोला बरामद
जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र से मोर्टार का गोला बरामद
जम्मू, 19 मई (भाषा) जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार को एक खेत से एत पुराना और जंग लगा मोर्टार का गोला बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मोर्टार का गोला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुचेतगढ़ इलाके में मिला।
उनके अनुसार, बाद में मोर्टार के गोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश

Facebook


