घरेलू विवाद में मां ने दो बेटियों के साथ तालाब में डूबकर जान दी

Ads

घरेलू विवाद में मां ने दो बेटियों के साथ तालाब में डूबकर जान दी

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

गढ़वा, तीन सितंबर (भाषा) गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी पंचायत के सारो गांव में एकडरवा टोला निवासी ताजुद्दीन अंसारी की पत्नी रामल बीबी ने अपनी दो नाबालिग लड़कियों के साथ तालाब में डूबकर जान दे दी।

घटना स्थल पर मौजूद बिशुनपुरा प्रखंड के बीडीओ सह सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद बताया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका रामल बीबी (67) का अपनी पुत्रवधू से दोपहर में विवाद हुआ था इसके बाद रामल अपनी दोनों लड़कियों मोबिना (16) और सबीना (14) के साथ घर के बगल में स्थित तालाब की ओर चली गयी। बहुत देर बाद भी उसके न लौटने पर घरवालों को शक हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तालाब में खोजबीन शुरू की गई। मौके पर मौजूद पुलिस की मदद से शाम को तीनों का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टोपनो ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत मुवावजा दिलाया जाएगा।

भाषा, इन्दु प्रशांत

प्रशांत