कार और की भिड़ंत में मां-बेटे सहित तीन की मौत

Ads

कार और की भिड़ंत में मां-बेटे सहित तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - July 25, 2023 / 03:40 PM IST,
    Updated On - July 25, 2023 / 03:40 PM IST

जयपुर, 25 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कार और निजी बस की भिड़ंत में कार में सवार मां-बेटे और बहू की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सहायक उपनिरीक्षक बीरबल राम ने मंगलवार को बताया कि बीकानेर में सिंचित क्षेत्र विकास में कार्यरत अभियंता राजेश दायमा (38), पत्नी ऋतु (35), मां कमला (65), पिता मुक्तिराम (68), बच्चे दिव्यांशु (7) और बेबी (5) के साथ रामदेवरा जा रहे थे।

राम ने बताया कि इसी दौरान इंदिरा गांधी नहर पर उनकी कार की निजी बस से भिड़ंत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में राजेश दायमा (38) उनकी पत्नी ऋतु (35) और मां कमला (65) की मौत हो गई, जबकि पिता और दोनों बच्चों को उपचार के लिये बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 3370 , 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन