झुंझुनूं में धारदार हथियार से मां-बेटे पर हमला, पुत्र की मौत

Ads

झुंझुनूं में धारदार हथियार से मां-बेटे पर हमला, पुत्र की मौत

  •  
  • Publish Date - August 13, 2024 / 06:51 PM IST,
    Updated On - August 13, 2024 / 06:51 PM IST

जयपुर, 13 अगस्त (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले के धनूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को धारदार हथियार से मां-बेटे पर हमला किया गया जिसमें युवक की मौत हो गई। हमले में जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक हरि सिंह धायल ने बताया कि हमीरी कलां गांव में 25 वर्षीय अजय तथा उसकी मां माया देवी (45) पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिसमें अजय की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल माया को उपचार के लिये जयपुर रेफर किया गया है।

धायल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर फोरेंसिक और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के अनुसार पिछले दिनों गांव में चोरी के मामले में अजय ने पूछताछ में पुलिस को गांव के ही जिस व्यक्ति का नाम बताया था, उसने अजय को धमकी दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान