नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दयालपुर में शनिवार सुबह डीटीसी मेट्रो फीडर बस की टक्कर से 55 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। उन्होंने बताया कि यह घटना मुख्य बृजपुरी रोड हुयी और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मुस्तफाबाद निवासी असगर अली को मृत पाया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने फीडर बस के चालक को गिरफ्तार करने के बाद बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन
रंजन