पश्चिमी दिल्ली में निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत

Ads

पश्चिमी दिल्ली में निर्माणाधीन सड़क पर गड्ढे में गिरने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 12:40 PM IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जनकपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह स्थान दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का निर्माण स्थल था और उक्त स्थान को समुचित तरीके से अवरोधक लगाकर सुरक्षित किया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले में जांच कर रहे हैं और घटना की कड़ियों के तार जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नोएडा के 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के कुछ हफ्तों बाद हुई है। नोएडा सेक्टर 150 में एक निर्माण स्थल के पास 16 और 17 जनवरी की दरम्यानी रात को मेहता की कार के पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद उनकी डूबने से मौत हो गई थी।

भाषा सुरभि अमित

अमित