Reported By: Saurabh Singh Parihar
,CG Dhan Kharidi Scheme/Image Source: IBC24
रायपुर: CG Dhan Kharidi Scheme: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था में भ्रष्टाचार की एक नई तरकीब सामने आई है। रायपुर जिले के मुनरेठी धान खरीदी केंद्र में सूखत कम दिखाने के लिए धान से भरे सैकड़ों बोरों पर पानी डालने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार खरीदी केंद्र परिसर में पाइप बिछाकर करीब आधे घंटे तक धान से भरे बोरों पर पानी डाला गया। उस समय केंद्र में सैकड़ों बोरों में हजारों क्विंटल धान रखा हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
CG Dhan Kharidi Scheme: वीडियो वायरल होते ही मामले की जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितता की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समिति प्रभारी सहित चार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को हटा दिया है। जांच प्रतिवेदन सामने आया है जिसमे पूरे मामला का खुलासा हुआ है। जांच प्रतिवेदन में लिखा गया है की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्रेड़ी, म.रे. पं. क्र. 663 से संबंधित एक वायरल वीडियो जिसमें धान स्टेक पर एक व्यक्ति के द्वारा पाइप से धान के बोरों पर पानी डालते हुए दिखाई दे रहा है के संबंध में उच्च कार्यालय द्वारा तत्काल जांच एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके उपरांत समिति कार्यालय में उपस्थित हो कर प्रभारी समिति प्रबंधक को स्पष्टीकरण नोटिस प्रदान करते हुए तथा समिति कर्मचारियों एवं हमालों से पूछताछ किया गया एवं समिति कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज की जांच की गई।
CG Dhan Kharidi Scheme: सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के अनुसार 01.02.2026 को शाम 6.45 से 7.10 बजे तक लगभग 25 मिनट तक चार व्यक्ति धान स्टेक के पास सक्रिय दिखे जिसमें से एक व्यक्ति स्टेक के ऊपर चढ़ कर पानी के पाइप से धान के भरे बारदानों पर पानी डालते हुए दिखाई पड़ रहा है। इन्हें समिति कर्मचारियों द्वारा कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, हमाल, महरन राय, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), योगेश्वर बंजारे, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), संजू ढीढ़ी, धान खरीदी दैनिक कर्मचारी के रूप में पहचाना गया।
उक्त हमालों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा एक चौकीदार के नशे में होने के कारण जमीन में पानी डालते हुए बोरों पर टूटी पाइप से पानी डालने की जानकारी प्रदान की गई तथा यह भी बताया गया कि जैसे ही बाकी तीन हमालों द्वारा ऐसा करते हुए देखा गया वैसे ही चौकीदार को रोक दिया गया किन्तु हमालों का यह बयान सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज से मेल नहीं खाता है। प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा घटना के दिन शाम 5.10 बजे अपने घर जाने की बात कही गई है एवं उक्त कृत्य में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। प्रभारी समिति प्रबंधक का यह बयान सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज अनुसार घटना की अवधि में उनके समिति फंड में न होने की पुष्टि करता है।
CG Dhan Kharidi Scheme: वायरल वीडियो, सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज, हमालों के बयान तथा प्रभारी समिति प्रबंधक के स्पष्टीकरण का परीक्षण करने पर निम्न तथ्य प्रमाणित होते हैं वायरल वीडियो समिति मर्रेड़ी का ही है। यह घटना दिनांक 01.02.2026 रात्रि 6.45 से 7.10 बजे के मध्य का है। उक्त कृत्य में कुलेश्वर प्रसाद वर्मा, हमाल, महरन राय, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), योगेश्वर बंजारे, रात्रिकालीन चौकीदार (हमाल), संजू ढीढ़ी, धान खरीदी दैनिक कर्मचारी की संलिप्तता स्पष्ट है। प्रभारी समिति प्रबंधक चंद्रप्रकाश खंडेलवाल घटना के वक्त समिति फंड में उपस्थित नहीं थे, किन्तु उक्त घटना उनके द्वारा समिति में संलग्न हमाल एवं दैनिक कर्मचारी द्वारा किया जाना प्रबंधक के रूप में हमालों/कर्मचारियों पर नियंत्रण की कमी को दर्शाता है।