मदुरै (तमिलनाडु), 28 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाते हुए मदुरै स्थित सरकारी राजाजी अस्पताल में ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ नामक कल्याणकारी योजना की सोमवार को शुरुआत करेंगे।
इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी।
यह योजना मूल रूप से दिवंगत मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरै की जयंती 15 सितंबर को शुरू की जानी थी लेकिन विजय की लंदन यात्रा के कारण इसे टाल दिया गया था।
‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी देने’ संबंधी योजना के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले प्रत्येक पात्र नवजात को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी दी जाएगी।
भाषा खारी सिम्मी
सिम्मी