एटा (उप्र), 14 जून (भाषा) एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका समधी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, जैथरा थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी स्नोत कुमार (40) अपने समधी के साथ मोटरसाइकिल से भंडारे में जा रहे थे तभी सकीट थाना क्षेत्र के कोच्चि डेरा के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्नोत कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
सकीट थाने के प्रभारी विदेश कुमार राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। कार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द अमित शोभना
शोभना