एमपीएससी प्रश्नपत्र लीक: प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल होगी कॉजपा

Ads

एमपीएससी प्रश्नपत्र लीक: प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल होगी कॉजपा

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 12:40 AM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 12:40 AM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 13 सितंबर (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) ने रविवार को कहा कि उसके सदस्य और संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ शामिल होंगे।

कॉजपा ने यह घोषणा एमपीएससी के कुछ अभ्यर्थियों के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके स्थित दीपके के आवास पर उनसे मुलाकात करने के बाद की।

कॉजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एमपीएससी के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा। यदि 24 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई, तो एमपीएससी अभ्यर्थियों से बातचीत करने के लिए राज्यव्यापी दौरा भी किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि दीपके और कॉजपा के सदस्य प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल होंगे।

एमपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद दीपके ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं और कॉजपा एमपीएससी अभ्यर्थियों की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। हम अभ्यर्थियों के साथ तब तक खड़े रहेंगे, जब तक (एमपीएससी के शीर्ष अधिकारियों का) इस्तीफा नहीं हो जाता।’’

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र