Mulagummi Waterfall Accident: वाटरफॉल के पास खड़े होकर सेल्फी ले रही थी युवतियां, तभी हो गया ये हादसा, बुझ गए तीन घरों के चिराग

Ads

Mulagummi Waterfall Accident: वाटरफॉल के पास खड़े होकर सेल्फी ले रही थी युवतियां, तभी हो गया ये हादसा, बुझ गए तीन घरों के चिराग

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 11:10 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 11:16 AM IST

Mulagummi Waterfall Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मुलागुम्मी जलप्रपात में 5 सहेलियों में से 3 की मौत
  • पैर फिसलने से हादसा हुआ, दो लड़कियाँ बचाई गईं
  • पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

अनंतगिरी: Mulagummi Waterfall Accident आंध्र प्रदेश  में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घूमने और नहाने गई 5 सहेलियों में से 3 की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह घटना एक छोटी सी लापरवाही की वजह से हुई।

Mulagummi Waterfall Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के अल्लूरी सीताराम राजू ज़िले के पास अनंतगिरि पहाड़ियों में स्थित मुलागुम्मी जलप्रपात की है। यह घटना गुरुवार को अनंतगिरि पहाड़ियों में हुई, जहाँ हुकुमपेटा मंडल के जंबुवलासा गाँव की 5 लड़कियाँ विशाखापत्तनम के पास एक जंगली इलाके में स्थित मुलागुम्मी झरने पर घूमने गई थीं। तभी अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

चीखपुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसमें से दो युवती की जान बच गई। जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि, बाकी तीन लड़कियाँ—जिनकी पहचान तृषा (17), रत्नकुमारी (16) और पवित्रा (16) के रूप में हुई है, पानी के बहाव में बह गईं और उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद में पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं और शवों को बाहर निकाला। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना के सही क्रम का पता लगाने के लिए जाँच चल रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहाँ हुआ है?

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू ज़िले के अनंतगिरि पहाड़ियों में स्थित मुलागुम्मी जलप्रपात पर।

कितनी लड़कियों की मौत हुई है?

3 लड़कियों की मौत हुई है।

मृत लड़कियों की पहचान क्या है?

तृषा (17), रत्नकुमारी (16) और पवित्रा (16)।