Mumbai Metro Mishap News/Image Credit: IBC24.in
Mumbai Metro Mishap News: मुंबई: सपनो का शहर कहे जाने वाले मुंबई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह अचानक निर्माणाधीन पिलर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। इस हादसे से आस-पास हड़कंप मच गया। (Mumbai Metro Mishap News) पिलर गिरने से एक कार और अन्य कई वाहन इसके चपेट में आ गए। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
Mumbai Metro Mishap News: मिली जानकारी के अनुसार, पिलर के स्लैब के गिरने से कार के साथ एक ऑटो भी इस सीमेंट के हिस्से की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरीके से घायलों को निकाला। मेट्रो ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि मेट्रो पिलर के नजदीक का हिस्सा कैसे वाहनों पर गिर गया? गौरतलब हो कि मुंबई में मेट्रो की कई (Mumbai Metro Mishap News) लाइनों को विस्तार हो रहा है। इसके साथ कई नई लाइनें भी बन रही हैं। यह घटना दोपहर में जॉनसन एंड जॉनसन के पास LBS रोड पर हुई।
Mumbai Metro Mishap News: वहीं इस मामले में कांग्रेस का बयान सामने आया है। कांग्रेस ने इस हादसे के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि, मुंबई में मेट्रो पिलर का स्लैब टूटकर सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Mumbai Metro Mishap News) ये घटना BJP सरकार की भीषण लापरवाही और भ्रष्टाचार का सबूत है, जहां जनता की न कोई फ़िक्र है, न ही जान की कोई कीमत। पूरे देश में BJP सरकार का घटिया इन्फ्रास्ट्रक्चर लोगों की जान ले रहा है, लेकिन जिम्मेदारी के नाम पर कोई सामने नहीं आता।
मुंबई में मेट्रो पिलर का स्लैब टूटकर सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये घटना BJP सरकार की भीषण लापरवाही और भ्रष्टाचार का सबूत है, जहां जनता की न कोई फ़िक्र है, न ही जान की कोई कीमत।
पूरे देश में BJP सरकार का घटिया… pic.twitter.com/IZnKQjISgj
— Congress (@INCIndia) February 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-