कुरान की आयातों के खिलाफ याचिका दायर करने वाले व्यक्ति की मुस्लिम संगठनों ने निंदा की

Ads

कुरान की आयातों के खिलाफ याचिका दायर करने वाले व्यक्ति की मुस्लिम संगठनों ने निंदा की

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 08:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

श्रीनगर, 13 मार्च (भाषा) कुरान की कुछ आयातों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी की मुस्लिम धार्मिक संस्थाओं के एक संगठन ने शनिवार को निंदा की।

एक दर्जन से अधिक धार्मिक संस्थाओं के संगठन जम्मू-कश्मीर मुताहिदा मजलिस ए उलेमा (एमएमयू) ने कहा कि यह (याचिका दायर किया जाना) मुस्लिमों को उकसाने के लिए जानबूझकर उठाया गया कदम है, ताकि ‘इस्लाम से खौफ’ के एजेंडा को हवा दी जा सके।

एमएमयू ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘इस तरह कि गलत हरकत से रिजवी जैसे लोग सत्ता के करीब जाने की कोशिश करते हैं। कुरान किसी के भी खिलाफ हिंसा या नफरत करना नहीं सिखाती।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रिजवी के कदम को घटिया करार दिया है।

भाषा

मानसी सुभाष

सुभाष