नड्डा ने नेताजी को किया नमन, ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं दी

Ads

नड्डा ने नेताजी को किया नमन, ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं दी

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 05:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने के लिए उनके बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणि रहेगा।

नड्डा ने ट्वीट कर देशवासियों को ‘‘पराक्रम दिवस’’ की शुभकामनाएं भी दी।

नड्डा ने कहा, ‘‘आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने और भारत की स्वतंत्रता हेतु आपके त्याग, बलिदान और समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।’’

नेताजी का जन्म 23 जनवरी को ओडिशा के कटक में हुआ था। भारत सरकार ने उनकी जयंती को ‘‘पराक्रम दिवस’’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र शाहिद

शाहिद