नगालैंड में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

Ads

नगालैंड में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - September 22, 2021 / 07:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

कोहिमा, 22 सितंबर (भाषा) नगालैंड में बुधवार को 31 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 30,990 हो गई, जबकि एक और मरीज की मौत से पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 658 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दीमापुर जिले में सबसे अधिक 19 नए मामले सामने आए, इसके बाद मोकोकचुंग में पांच और कोहिमा और फेक में तीन-तीन मामले आए। दीमापुर में संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु हुई।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब 459 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 28,913 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 35 लोग शामिल हैं, और 960 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 93.29 प्रतिशत है।

नगालैंड में अब तक कोविड-19 के लिए 3.6 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और 6.79 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है, जिनमें से 3.12 लाख का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश