गरीब था पति, पत्नी थी बेहद खूबसूरत, लग्जरी लाइफ जीने व्यापारी को फंसाया, फिर ऐसा किया काम, जिसे सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह

Nagaur Honey Trap case : राजस्थान के नागौर जिले में हनी ट्रैप मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।   

गरीब था पति, पत्नी थी बेहद खूबसूरत, लग्जरी लाइफ जीने व्यापारी को फंसाया, फिर ऐसा किया काम, जिसे सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 27, 2022 4:00 pm IST

 Nagaur Honey Trap राजस्थान के नागौर जिले में हनी ट्रैप मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां एक महिला एक मार्बल व्यापारी को आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। वह व्यापारी से 23 लाख रुपये वसूल चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें:  EXCLUSIVE: राकेश टिकैत ने की CM भूपेश बघेल की तारीफ, IBC24 से बोले- धान पर अच्छा दाम दे रही छत्तीसगढ़ सरकार

पीड़ित मार्बल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि गुणावती निवासी रेखा कंवर और शैतान सिंह ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है।  उसे वायरल करने की धमकी देकर 23 लाख रुपये हड़प लिए हैं. दरअसल, रेखा पति विक्रम सिंह के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। वो काफी गरीब थे। रेखा के अरमान बड़े थे। वो लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। मार्बल कंपनी में पत्थर काटने का काम करने वाला पति उसकी ख्वाहिशें पूरी नहीं कर पा रहा था।

यह भी पढ़ें: IBC24 से बोले राकेश टिकैत- शानदार है भूपेश बघेल का एथेनॉल प्लांट वाला आइडिया

 Nagaur Honey Trap: रेखा ने खूबसूरती को हथियार बनाकर पैसा कमाने की योजना बनाई। तीन साल पहले वो मार्बल कारोबारी के संपर्क में आई। उसने धीरे-धीरे व्यापारी को खूबसूरती की जाल में फंसाया। इस साजिश में रेखा के दोस्त शैतान सिंह ने साथ दिया। रेखा ने मार्बल व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो शूट कर लिया। शैतान सिंह के जरिए ब्लैकमेल करने लगी। कारोबारी ने पहले उसे 23 लाख रुपये दे दिए।  इसके बाद फिर उसने फिर 50 लाख की डिमांड की। परेशान होकर व्यापारी सुसाइड करने जा रहा था। इस दौरान पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


लेखक के बारे में