एनडीए ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है…आज नामांकन से पहले नायडू ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और दूसरे नेताओं से मुलाकात की…तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने नायडू के सामने महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त रुप से उम्मीदवार बनाया है…गोपालकृष्ण गांधी ने नामांकन से पहले कहा कि उन्होने सियासी दलों के प्रस्ताव को स्वीकार कर उपराष्ट्रपति पद को लेकर नामांकन करेंगे।