Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 23 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

Virudhunagar Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु ब्लास्ट की सच्चाई आई सामने! ऐसे हुआ था पूरा धमाका, मौत का आंकड़ा पहुँचा 23

Myanmar Building Blast News/ Image Source : file

Modified Date: April 20, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: April 20, 2026 12:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट
  • 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत
  • कई लोग गंभीर रूप से घायल

विरुधुनगर: Virudhunagar Firecracker Factory Blast तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में 23 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। रविवार को हुई इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है, जहाँ कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं और मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

ऐसे हुआ ब्लास्ट

दरअसल विरुधुनगर के कट्टनरपत्ती में स्थित मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली वनजा पटाखा फैक्टरी में यह धमाका उस समय हुआ, जब श्रमिक कच्चे माल से पटाखों को अंतिम रूप दे रहे थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी के तीन कमरे पूरी तरह ढह गए और आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुँचा। , Tamil Nadu Firecracker Accident पुलिस के अनुसार, अब तक 23 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से कई बुरी तरह जल चुके हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जो 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान काफी चुनौतियां आईं, क्योंकि शुरुआती धमाके के घंटों बाद तक भी परिसर में पटाखे फटते रहे, जिससे मलबे में फंसे लोगों तक पहुँचना मुश्किल हो गया।

23 Dead in Tamil Nadu Factory इन नेताओं ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दो मंत्रियों को मौके पर भेजा है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस त्रासदी पर दुख प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। यह इकाई नागपुर स्थित पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन से लाइसेंस प्राप्त थी, फिर भी इस भीषण हादसे ने सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.