नंदीग्राम उपचुनाव: ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया

नंदीग्राम उपचुनाव: ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया

नंदीग्राम उपचुनाव: ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नामांकन वापस लिया
Modified Date: September 18, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: September 18, 2026 4:20 pm IST

कोलकाता, 18 सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की गुटीय लड़ाई के बीच नंदीग्राम उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख में एक दिन बाकी रहने के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

यह घटनाक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नया पार्टी नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने के कुछ घंटे बाद हुआ।

पेशे से शिक्षिक प्रधान डे को ममता खेमे ने नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया था। शुक्रवार दोपहर अपने पति सत्यजीत के साथ वह राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ पहुंचीं और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की।

इसके बाद प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे नंदीग्राम उपचुनाव में ममता खेमे वाली ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में