नकवी ने बजाया ढोल, योगी ने जमाया रंग, तस्वीरों में देखें नेताओं की होली
नकवी ने बजाया ढोल, योगी ने जमाया रंग, तस्वीरों में देखें नेताओं की होली
नई दिल्ली। जब होली है तो फिर क्या जन और क्या प्रतिनिधि, हम आपको दिखाते हैं नेताओं ने कैसे खेली इसकी तस्वीरें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के दिन गोरखपुर में हैं, जहां वो सुबह से ही अलग-अलग आयोजनों में भाग ले रहे हैं।
आज होली के शुभ अवसर पर गोरखपुर महानगर में। pic.twitter.com/KL3gRF8PbD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2018
आज होली के शुभ अवसर पर गोरखपुर स्थित आवास पर। pic.twitter.com/BdPwNVeHRz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2018
और ये देखिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीर। दिल्ली स्थित अपने निवास पर राजनाथ ने मिलने आए लोगों के साथ गुलाल से होली खेली और उन्हें शुभकामनाएं दी।
Delhi: #Holi celebration at residence of Union Home Minister Rajnath Singh. pic.twitter.com/fuCKKW3pOi
— ANI (@ANI) March 2, 2018
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तो अपने गले में ढोल लटकाकर पूरी मस्ती में होली के रंग में डूबे दिखे।
Union Minister for Minority Affairs Mukhtar Abbas Naqvi celebrate #Holi at his residence in Delhi. pic.twitter.com/YLauDekI27
— ANI (@ANI) March 2, 2018
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले तो जमकर होली खेली और फिर थक कर अपने निवास के बाहर लॉन में ही कुर्सी जमाकर बैठ गए।
Union Minister Dharmendra Pradhan celebrates #Holi at his residence in Delhi. pic.twitter.com/Oy5rCgeDdO
— ANI (@ANI) March 2, 2018
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर त्योहार को पूरी मस्ती में मनाने के लिए जाने जाते हैं। इस बार होली में भी उन्होंने फाग गीत गाकर और फिर रंग-गुलाल के साथ खूब होली खेली।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी होली के रंग में सराबोर हुए। खट्टर करनाल में होली के एक कार्यक्रम में भाग लेने खासकर गए थे।
#Haryana Chief Minister ML Khattar celebrates #Holi at an event in Karnal. pic.twitter.com/h6i4k291zO
— ANI (@ANI) March 2, 2018
वैसे नेताओं की होली की बात हो तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले नेता का नाम है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, लेकिन इस बार वो चारा घोटाले में रांची की सेंट्रल जेल में हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


