समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने कुलभूषण जाधव को आतंकवादी बताकर सस्ती सुर्खियां बटोरनी की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद वे अपनी बयान से पटल गए.
#WATCH: “Agar unhone (Pakistan) #KulbhushanJadhav ko aatankwadi apne desh mein mana hai, to wo uss hisaab se vyavhaar karenge; humare desh mein bhi aatankwadiyon ke saath aisa hi vyavhaar karna chahiye, kada vyavhar karna chahiye” says Samajwadi Party leader Naresh Agarwal pic.twitter.com/owm0DJ8xGd
— ANI (@ANI) December 27, 2017
नरेश अग्रवाल ने अपने बयान में कहा था कि कुलभूषण जाधव जैसे आतंकावादियों के साथ ऐसा ही सुलूक होना चाहिए बल्कि पाकिस्तान के जेल में बंद सारे भारतीय आतंकियों के साथ पाकिस्तान का रवैया बिल्कुल सही है.
ये भी पढ़ें- इन्हें अपर कलेक्टर कहें या धन कुबेर, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग
हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए। पाकिस्तान की जेलों में सैकड़ों भारतीय बंद हैं, ऐसे में उनकी भी बात होनी चाहिए, सिर्फ जाधव की नहीं।’
ये भी पढ़ें- रायपुर IG प्रदीप गुप्ता की दरबार,जवानों को अनफिट यूनिफॉर्म पर फटकार
बयान देने के कुछ ही घंटे बाद नरेश अग्रवाल के सुर बदल गए। अपनी सफाई में उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, वहां मिलिट्री और आइएसआइ का राज चलता है। हमें पाकिस्तान से मानवीयता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि हमें उसके आतंकियों के साथ कड़ा रवैया अपनाना चाहिए।’ आपको बता दें कुलभूषण जाधव से मिलने पाकिस्तान के इस्लामाबाद गए उनके परिजनों से पाक के अफसरों ने काफी बुरा बर्ताव किया गया
वेब डेस्क, IBC24