Nationwide Lockdown: क्या पूरे देश में लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, देखिए

Ads

Nationwide Lockdown: क्या पूरे देश में लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, देखिए

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 04:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नई दिल्ली। देश में बढ़ रहे कोरोना लोगों के जेहन में इस समय सिर्फ एक ही सवाल कौंध रहा है कि क्या मोदी सरकार पूरे देश में लॉकडाउन लगाएगी? इस मामले में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इस सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकारों को प्रतिबंध लगाने के दिशा निर्देश दे चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में कुछ और करने की जरूरत पड़ती है तो उसको लेकर हमेशा चर्चा की जाती है।

read more:देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, इसे नहीं टाला जा सकता, मुख्य वैज्ञानिक स…

वीके पॉल ने कहा कि यदि संक्रमण बहुत बढ़ता है तो चेन को तोड़ने के लिए प्रतिबंध लगाया जाता है। लोगों की आवाजाही रोकी जाती है। इस संबंध में 29 अप्रैल को गाइडलाइंस जारी की गई थी जिसमें कहा गया था हमें ट्रांसमिशन को रोकना है और जिन इलाकों में संक्रमण दर 10 फीसद से ज्यादा है, वहां पर सरकारों को नाइट कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है। राज्य सरकारें फैसला लेंगी। इसके अलावा, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, धार्मिक जुटान पर रोक है। शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सिनेमा घर, रेस्त्रां, बार, स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, स्वीमिंग पूल, धार्मिक स्थल आदि को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

read more: कोरोना पॉजिटिव का क्यों हो रहा हार्ट फेल, रिकवरी के बाद हल्के में न…

उन्होंने कहा कि इसके अलावा साफ कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्थानीय हालात का आकलन करें और उस हिसाब से फैसला लें। इस दिशा निर्देश के आधार पर राज्य सरकारें फैसला ले रही हैं। इन गाइडलाइंस के अलावा यदि कुछ और जरूरत पड़ती है तो उन विकल्पों पर भी विचार किया जाता है। राज्य सरकारों को संक्रमण रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए पहले ही गाइडलाइंस जारी की जा चुकी है।

read more:पर्याप्त खुराक मिलने पर पूरे राज्य में युवाओं के लिए शुरू होगा टीका…

बता दें ​कि वर्तमान समय में देश के अधिकतर राज्यों में प्रतिबंध लागू हैं, छत्तीसगढ़ में 15 से 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है, मध्यप्रदेश में भी अलग अलग जिलों में 10 से 17 मई तक प्रतिबंध लागू हैं, इधर शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बंगाल में मिनी लॉकडाउन लगा दिया है, जहां लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी रोकने का फैसला किया गया है, दुकानें भी कुछ घंटों के लिए ही खुलेंगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में 10 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह 7 मई से शुरू हो कर 16 मई तक चलेगा। गुरुवार आधी रात से प्रदेश में प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसका फैसला लिया गया है।

यूपी में योगी सरकार ने सोमवार तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। अभी 6 मई (बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तक) कोरोना कर्फ्यू था, अब उसे बढ़ाकर 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है।

सिक्किम सरकार ने राज्य में 6 मई से 16 मई तक के लिए 16 घंटे के नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह कर्फ्यू शाम को 5 बजे शुरू होगा और सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा एक से दूसरे जिले में लोगों और वाहनों के मूवमेंट पर भी रोक लगाई गई है।