विशाखापट्नम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक के. सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना विशाखापत्तनम से लगभग 125 किलोमीटर दूर थुटांगी गांव में हुई।
पढ़ें- राफेल डील पर जेटली बोले-रद्द नहीं होगी डील, कैग के पास है कीमतों का ब्योरा, इंतजार करें
हत्या अज्ञात माओवादियों ने की है। ये वारदात विशाखापत्तनम जिले में हुई है, खबर है कि उनके साथ उनके पीए की भी माओवादियों ने हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम के अराकू में विधायकों के शव मिले है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं इस घटना से पूरे आंध्र प्रदेश में तहलका मच गया है। यह घटना डुम्बरीगुड़ा मंडल के लिप्पीट्टीपुट्टा में हुई है। दोनों नेता एक गांव के प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए गए थे।
पढ़ें- महिला भक्त से रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी बाबा गिरफ्तार
बता दें कि विधायक के सर्वेश्वर अराकु के मौजूदा विधायक थे जबकि सिवरी सोमा अराकु के पूर्व विधायक थे। राव वाईएसआर कांग्रेस से टीडीपी में शामिल हुए थे और चंद्रबाबू नायडू सरकार में मंत्रीपद की आस लगा रहे थे लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
वेब डेस्क, IBC24