NDA Meeting Today: एनडीए की बड़ी बैठक आज, पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Ads

NDA Meeting Today: दिल्ली में आज NDA की अहम बैठक होगी। पीएम समेत कई केंद्रीय मंत्री और 22 राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 07:43 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 07:49 AM IST

NDA Meeting Today/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज NDA की अहम बैठक आयोजित
  • प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के साथ 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे
  • केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों, विकास योजनाओं और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी

NDA Meeting Today: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा अभियान शुरू करने जा रही है। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में केंद्र सरकार (NDA Meeting Today) की उपलब्धियों, विकास योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा होगी। साथ ही सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा भी तय की जाएगी। बूथ, जिला और राज्य स्तर पर सेमिनार, प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध जन संवाद के कार्यक्रम आयोजिते किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार करेंगे।

आपको बता दें कि 10 जून को पीएम मोदी (NDA Meeting Today) ने, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित पीएम के रूप में 4,399 दिनों तक पद पर रहने के रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नया इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री बने, 2019 में दोबारा चुने गए और 9 जून 2024 को उन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, नीति आयोग की बैठक है और उसमें एजेंडावार चर्चा होती है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के शानदार 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष में 12 साल बेमिसाल, विकास के, विश्वास और गरीब कल्याण योजना के पूरे होने पर, सभी NDA साथी, प्रदेश भर के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक करेंगे।

 

ये भी पढ़ें

NDA की बैठक कब और कहां हो रही है?

NDA की यह महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जा रही है।

बैठक में कौन-कौन शामिल होंगे?

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा क्या है?

बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और जनता तक इनकी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर क्या कार्यक्रम होंगे?

भाजपा बूथ, जिला और राज्य स्तर पर सेमिनार, प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रबुद्ध जन संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दिनों के मामले में जवाहरलाल नेहरू के 4,399 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।