रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय
Modified Date: July 31, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: July 31, 2026 7:02 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम कर रहे हैं और उनकी वहां से रिहाई की कोशिशें चल रही हैं।

भारत बार-बार रूस से कह रहा है कि वह रूसी सैन्य इकाइयों में रसोइये और सहायक जैसे कर्मियों के तौर पर काम कर रहे सभी भारतीयों को रिहा कर दे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीयों से नौकरियों के ऐसे प्रस्तावों से दूर रहने को कहा है, जिनमें जोखिम हो।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों से अब तक 139 भारतीय नागरिकों की रिहाई हो चुकी है।

जायसवाल ने अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम रूसी सेना में बाकी भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए रूसी पक्ष से संपर्क में बने हुए रहे हैं। हमारी कोशिशों से अब तक 139 भारतीय नागरिकों की रिहाई हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम करीब दो दर्जन भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए कोशिशें जारी रखे हुए हैं, जो कथित तौर पर रूसी सेना में शामिल हुए और अब भी वहीं हैं।’’

जायसवाल ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर अपने लोगों को नौकरियों के ऐसे प्रस्तावों के खिलाफ चेतावनी देते हैं, जिनमें जोखिम हो और जो अनैतिक लोगों या एजेंसियों द्वारा दिए गए हों।’’

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में