पश्चिम बंगाल में सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की जरूरत : शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की जरूरत : शुभेंदु

पश्चिम बंगाल में सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने की जरूरत : शुभेंदु
Modified Date: August 31, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: August 31, 2026 7:25 pm IST

कोलकाता, 31 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य में रोजगार सृजन करने और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।

अविभाजित मेदिनीपुर जिले और उसके बाद पूर्वी मेदिनीपुर में सहकारी संस्थाओं से लंबे समय से जुड़े रहे अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में सहकारी क्षेत्र को मजबूत किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे रोजगार पैदा होंगे और महिलाओं का सशक्तीकरण होगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी व्यवस्था औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के जरिए रोजगार पैदा करने में मदद कर सकती है। उन्होंने हावड़ा जिले के संकराइल में डेयरी क्षेत्र की बड़ी कंपनी अमूल द्वारा दही तैयार करने की इकाई में किए गए 600 करोड़ रुपये के निवेश का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अमूल को आइसक्रीम इकाई लगाने के लिए दक्षिण और उत्तर बंगाल में 15-15 एकड़ जमीन देने की पेशकश की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 6,000 से अधिक सहकारी समितियों में से 2,000 चालू हालत में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सहकारी बैंक के चुनाव 12 साल से नहीं हुए हैं।’’

भाषा

भाषा सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में