आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने की जरूरत : राष्ट्रपति मुर्मू

Ads

आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को समर्थन देने की जरूरत : राष्ट्रपति मुर्मू

  •  
  • Publish Date - January 16, 2024 / 12:10 AM IST,
    Updated On - January 16, 2024 / 12:10 AM IST

(फोटो के साथ)

शिलांग, 15 जनवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर में खिलाड़ियों के विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं।

मुर्मू ने तुरा के पीए संगमा स्टेडियम में पांचवें मेघालय खेलों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि विविधता भारत की सुंदरता है और इसका उपयोग खेल क्षेत्र में देश की वैश्विक छवि को और मजबूत बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में पारंपरिक रूप से एक मजबूत खेल संस्कृति है।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं का समर्थन करने और उन्हें पेशेवर खिलाड़ी बनने के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में रोमांचकारी खेलों और रोमांचक पर्यटन की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।

मुर्मू ने कहा कि सरकार की इस नयी पहल से भारतीय खिलाड़ी अब वैश्विक प्रतियोगिताओं में पहले से कहीं अधिक पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, ”खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम भविष्य के चैंपियनों की पहचान करने और उनको आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत ने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का भी प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति ने बच्चों और युवाओं से कम से कम एक खेल सीखने का भी आग्रह किया।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

शीर्ष 5 समाचार